spot_img

Haridwar : उत्तराखंड में शराब और मांस पर लगाया जाए प्रतिबंध : आनंद स्वरूप

हरिद्वार : (Haridwar) शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष एवं शाम्भवी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने देवभूमि उत्तराखंड में शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने इसकी शुरुआत हरिद्वार से ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश भर में जितने भी धार्मिक स्थलों के पास मस्जिदें हैं, उन मस्जिदों को हिंदू धर्म के लोगों को सौंप देना चाहिए, ताकि आपसी प्रेम सद्भाव बना रहे।

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, इसलिए यहां शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक पवित्र तीर्थनगरी है। यहां पर शराब और मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसलिए वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हैं कि सरकार को इस अभियान की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार से ही करनी चाहिए। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा और अयोध्या में पूर्ण तरह शराबबंदी का निर्णय लेने को स्वागत योग्य कदम बताया है।

देवभूमि में भी इसकी शुरुआत होनी चाहिए, सबसे पहले हरिद्वार के संपूर्ण जिले में शराब व मांस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों श्रीराम मंदिर को लेकर हर कोई उत्साहित है। हर कोई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भी 22 जनवरी को रामलला के महोत्सव में अयोध्या जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे के लिए अयोध्या में मिली 5 एकड़ जमीन को गुरुकुल बनाने के लिए दे देना चाहिए।

New Delhi : संदीप पाठक पर दो एफआईआर दर्ज

भाजपा ने भगवंत मान पर बदले की कार्रवाई का लगाया आरोपनई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा...

Explore our articles