spot_img

Jammu : कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा

जम्मू :(Jammu ) जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir
) में लगातार शुष्क मौसम के बीच मंगलवार को कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा।

वहीं श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मशहूर स्की.रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Explore our articles