रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके के बीएसयूपी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों के सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में कांग्रेस ने छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में समिति का गठन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का कहा है।
उन्होंने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि अविलंब क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिजनों व स्थानीय रहवासियों से चर्चा कर घटना की जानकारी लेकर वस्तुस्थिति से अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस पार्टी को प्रेषित करें। टीम में विकास उपाध्यय संयोजक व गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, नंद कुमार सेन, पार्वती साहू व डॉ. करुणा कुर्रे को सदस्य बनाया गया है।


