spot_img

New Delhi : कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (national general secretary Kailash Vijayvargiya) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उन्हें इस्तीफा सौंपा।गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ”आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा। ”

उन्होंने आगे कहा, ”मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले अमित शाह जी फिर जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्य प्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्य प्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में कार्य करेगें। मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।”

Explore our articles