spot_img

Mumbai : डब्ल्यूपीएल नीलामी राउंडअप: नए खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को नहीं मिले खरीददार

मुंबई : मुंबई में आज महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हुई। इस नीलामी में कई चौंकाने वाली खरीदारी हुई। अनकैप्ड ऑलराउंडर काश्वी गौतम ने सभी को चौंका दिया, उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जबकि बल्लेबाज वृंदा दिनेश को 1.3 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ में खरीदा, वहीं ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह ओवरसीज खिलाड़ियों में सबसे मंहगी बिकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।

एक चौंकाने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और श्रीलंका की ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रहीं। इनके अलावा भारत की हरफनमौला खिलाड़ी देविका वैद्य भी अनसोल्ड रहीं।

कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बीच एकता बिष्ट सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, उन्हें 60 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा, जबकि वेदा कृष्णमूर्ति और एस मेघना को शुरुआत में कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन बाद में दोनों अंतिम त्वरित दौर में बेस प्राइस (30 लाख रुपये) पर खरीदी गईं।

डब्ल्यूपीएल 2024 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

गुजरात जायंट्स

फोएबे लिचफील्ड- रु.1 करोड़

मेघना सिंह – रु. 30 लाख

तृषा पूजिता – रु. 10 लाख

काशवी गौतम – रु. 2 करोड़

प्रिया मिश्रा – रु. 20 लाख

लॉरेन चीटल – रु. 30 लाख

कैथरीन ब्राइस – रु. 10 लाख

मन्नत कश्यप – रु. 10 लाख

वेदा कृष्णमूर्ति – रु. 30 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

जॉर्जिया वेयरहैम – रु. 40 लाख

केट क्रॉस – रु. 30 लाख

एकता बिष्ट – रु. 60 लाख

शुभा सतीश – रु. 10 लाख

सिमरन बहादुर – रु. 30 लाख

एस. मेघना – रु. 30 लाख

सोफी मोलिनुएक्स – रु. 30 लाख

यूपी वारियर्स

डैनी व्याट – रु. 30 लाख

वृंदा दिनेश – रु. 1. 30 करोड़

साइमा ठाकोर- रु. 10 लाख

गौहर सुल्ताना – रु. 30 लाख

पूनम खेमनार – रु. 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स

एनाबेल सदरलैंड – रु. 2 करोड़

अपर्णा मंडल – रु. 10 लाख

अश्वनी कुमारी – रु. 10 लाख

मुंबई इंडियंस

शबनिम इस्माइल – रु. 1.20 करोड़

एस. सजना – रु. 15 लाख

अमनदीप कौर – रु. 10 लाख

फातिमा जाफ़र – रु. 10 लाख

कीर्तन बालाकृष्णन – रु. 10 लाख

Explore our articles