spot_img

Jammu : शिवसेना ने बद्तर यातायात व्यवस्था पर उठाए सवाल

जम्मू : (Jammu) शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने जम्मू की बद्तर हो चुकी यातायात व्यवस्था (traffic system of Jammu) पर चिंता जताते हुए सड़कों पर तैनात यातायात कर्मियों को चालान टारगेट पूरा करने से ध्यान हटा कर यातायात सुधार पर ध्यान देने की अपील की है।

पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू शहर की हर मुख्य सड़क, चौराहे पर दिनभर जाम देखने को मिलता है। सड़कों पर तैनात यातायात कर्मी सड़कों से नदारद और मात्र चालान टारगेट पूरा करने में व्यस्त देखे जाते हैं। वीआईपी मूवमेंट पर जरूर कुछ समय के लिए हरकत में दिखाई देते हैं।

साहनी ने कहा कि नियमों का उलंघन करने वालों के चालान काटने को लेकर उन्हें कोई एतराज़ नहीं है मगर जिन सड़कों पर जाम रहता है वहां तैनात यातायात कर्मियों पर जुर्माने और कार्यवाही का प्रवधान हो। साहनी ने कहा कि मैटाडोरों में ओवर लोडिंग का सिलसिला बिना किसी कार्यवाही के जारी है, जम्मू शहर के निर्धारित बस स्टाप शोपीस बन चुके हैं।

शिवसेना ने यातायात के उच्चाधिकारियों से सड़कों पर यातायात कर्मियों की तैनाती बढाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की है। इसके साथ ही साहनी ने कहा कि पीक आवर्स से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उनके शिव सैनिक वालंटियर्स अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles