spot_img

Mumbai : राखी सावंत को मुंबई सेशन कोर्ट से मिली राहत, टली गिरफ्तारी

मुंबई : (Mumbai) मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ (‘drama queen’) कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Actress Rakhi Sawant) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अब एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी की वजह से खबरों में हैं। उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के मामले में राखी को मुंबई के सेशन कोर्ट से राहत मिल गई है।

राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी (ex-husband Adil Khan Durrani) के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम एक प्राइवेट वीडियो लीक मामले में सामने आया था। राखी सावंत पर आदिल खान दुर्रानी ने उनके निजी वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को हुई सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी।

इससे पहले राखी सावंत ने आदिल खान पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। राखी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उन्होंने उसके निजी वीडियो लीक किए हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles