spot_img

Chhattisgarh : भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद

रायपुर(Chhattisgarh ): एक दिसम्बर 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 सीरिज के चौथे मैच का आयोजन होना प्रस्तावित है। इस दौरान क्रिकेट मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों तथा खिलाडिय़ों के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है:-

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने हेतु मार्ग:-

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

बिलासपुर- सिमगा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शको के लिए मार्ग व्यवस्था:-

बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:-

बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रीज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

बालोद, काँकेर व धमतरी की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:-

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

राजनांदगाँव- दुर्गकी ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:-

दुर्ग व राजनांदगाँव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका- लालपुर- माना- तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:-

महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग:-

पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग ए, बी, सी, डी, ई व रिजर्व का पास जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रीज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंगए, बी, सी, डी, ई श्व व रिजर्व में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

Explore our articles