spot_img

Patna: सीएम नीतीश वायरल फीवर से ग्रसित,हालत में सुधार

पटना:(Patna) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार-पांच दिनों से बीमार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को वायरल फीवर हुआ है, जिसके बाद से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टर लगातार सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। इसकी वजह से सीएम का आज शिवहर दौरा रद्द कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने गुरुवार को बताया कि मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान ही नीतीश जी को फीवर आया था। पिछले दिन-चार दिनों से बुखार है। डॉक्टरों के अनुसार वायरल फीवर है, दो-चार दिन में ठीक हो जाएगा।फिलहाल डॉक्टरों ने नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है।

संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार बुखार के साथ-साथ सर्दी-खांसी और गले में खराश के कारण अधिक परेशान हैं। बुधवार दोपहर से बुखार में थोड़ा सुधार है। नीतीश कुमार जब जब दरभंगा से लौटे थे तब से ही उन्हें वायरल फीवर था।इसके पहले मुंगेर में जब मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए गए थे तो उन्हें हल्की सर्दी थी।हालांकि इसके बाद मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में भाग लेकर जब पटना पहुंचे उनका वायरल बुखार बढ़ गया था। फिलहाल नीतीश कुमार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि सीएम घर से ही थोड़ा बहुत काम करते हुए बहुत जरूरी फाइलों का निपटारा भी कर रहे हैं।

Kathmandu : नेपाल सरकार का २०३५ तक २४,५०० मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने वर्ष २०३५ तक सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त निवेश से कुल 24,500 मेगावाट...

Explore our articles