spot_img

Haridwar : नकली क्रीम बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 33 डिब्बे बरामद, कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हरिद्वार : (Haridwar) ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी के नाम से बनी नकली क्रीम बेचने वाले एक शख्स को रानीपुर थाने (Ranipur police station) की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से नकली क्रीम के 33 डिब्बे बरामद किये गए। आरोपित के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मैसर्स केविन केयर, स्टीव पॉवर डिटेक्टिव सर्विस बैंगलोर की ओर से नयनतारा डेमी ने रानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर निवासी एक व्यक्ति कॉपी राइट एक्ट का उल्लंघन करते हुए उनकी कंपनी के नाम से नकली क्रीम (ब्यूटी प्रोडक्ट) बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को उसकी दादूपुर हरिद्वार स्थित अर्श कास्मेटिक की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से नकली रागा डिटेन क्रीम के 33 डिब्बे बरामद किए। सभी को कब्जे में लेकर आरोपित को थाने लाया गया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम इरशाद निवासी बढेडी राजपूतान बहादराबाद हरिद्वार बताया। आरोपित के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट की धारा 63 व ट्रेड मार्क अधिनियम की धारा 103/104 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Patna : शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से अंत में होगा राष्ट्रगान

पटना : (Patna) बिहार सरकार (Bihar government) राज्य में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय गीत...

Explore our articles