spot_img

Lucknow: राजौरी में बलिदान हुए कैप्टन शुभम गुप्ता के प्रति मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में बलिदान हुए आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता

लखनऊ:(Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कर्तव्य पालन के दौरान बलिदान हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles