spot_img

Godda: उपायुक्त के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची बोआरीजोर

गोड्डा:(Godda) जिले के जनजातीय क्षेत्र बोआरीजोर प्रखंड के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त जीसान कमर के नेतृत्व में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Vikas Bharat Sankalp Yatra) राजाभिठा एवं कुशबिल्ला पहुंची, जहां रथ का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस यात्रा का व्यापक लक्ष्य सभी पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं सुलभ कराना है, जिनमें स्वच्छता सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन, वंचितों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक शामिल हैं। इसके तहत इन समस्त योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्तियों तक संबंधित लाभों को पहचाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बनी है।

Explore our articles