spot_img

Araria: नशा मुक्त जिला निर्माण को लेकर सैकड़ों अररियावासियों ने मैराथन में लगाई दौड़

अररिया:(Araria) अररिया जिला (Araria district) को नशा मुक्त बनाने को लेकर सैकड़ों जिला के युवाओं ने गुरुवार को मैराथन में दौड़ लगाई।नशे के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ो युवाओं ने नेताजी सुभाष स्टेडियम से दौड़ लगाई। दरअसल नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम से जीरो माइल तक एक मैराथन दौड़ का आयोजन मद्य निषेध विभाग और जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। इस आयोजन में युवक और युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। युवक और युवतियों के लिए दो अलग अलग कैटेगरी बनाई गई थी।मैराथन दौड़ में सफल प्रतिभागियों के बीच मेडल कप और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस मैराथन दौड़ की शुरुआत डीडीसी संजय कुमार और उत्पाद अधीक्षक प्रमोदित नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर मौजूद युवाओं में काफी उत्साह दिखा और उन्होंने यह संदेश दिया के नशा करना कितनी बुरी बात है। इसको लेकर डीडीसी ने बताया कि जिस तरह से बिहार में शराबबंदी हुई है। अब उद्देश्य है कि लोग किसी तरह का भी नशा न करें और नशा मुक्त समाज और बिहार का निर्माण हो,इसके लिए हरेक बिहारियों को आगे आना होगा।

नशा मुक्ति दिवस के इस अवसर पर इसी जन जागरुकता को लेकर नेताजी सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य यह है कि किसी भी प्रकार का नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये संदेश लोगों तक पहुंचना।उसी को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।इसमें सफल हुए युवाओं के बीच कप मेडल और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।मौके पर जीविका की दीदियों के द्वारा बैनर पोस्टर के साथ जान जागरूकता हेतु रैली भी निकाली गई।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles