spot_img

Thane : दिव्यांग बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व

ठाणे : शहर में एक तरफ जहां दीपावली पर्व पर पहाट के नाम पर जोर शोर से डीजे बजाकर लुफ्त उठा रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर दिव्यांग बच्चों के साथ भी धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव। भाजपा शहर उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मढ़वी व पूर्व नगरसेविका प्रतिभा मढ़वी की ओर से राम मारुती रोड पर दिव्यांग बच्चों के लिए दीपावली पहाट का आयोजन किया गया था। इसमें विश्वास गतिमंद केंद्र, जागृती संस्था, स्नेहालय, सेंट जॉन दि बाप्टीस स्कूल, झवेरी ठाणावाला कर्णबधीर स्कूल, कमालिनी, हॉलीक्रॉस, राजहंस फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने भगवान श्री गणेश के गाने पर नाचते गाते हुए आनंद लिया। साथ ही विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, राष्ट्रीय पुरस्कार की विजेता मनाली कुलकर्णी,जाई काजल राजेश गाडगिल के हाथों से पुरस्कार का वितरण किया गया और प्रदूषण व पर्यावरण की संरक्षण करने के लिए आवाहन किया।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles