Friday, December 1, 2023
HomeAhmedabadAhmedabad : विनय कुमार दुबे को मिठाई खिलाकर गृहमंत्री अमित शाह ने...

Ahmedabad : विनय कुमार दुबे को मिठाई खिलाकर गृहमंत्री अमित शाह ने दी उज्जवल भविष्य की कामनाएं

अहमदाबाद : कल गुजराती समाज के नववर्ष के अवसर पर एडवोकेट विनय कुमार दुबे अपनी टीम के साथ गृहमंत्री अमित शाह को नववर्ष की शुभकामना देने उनके निवास स्थान अहमदाबाद पहुंचे। मंत्रीजी ने दुबे को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके सामाजिक कार्यों में तत्पर रहने का संदेश दिया।

बता दें की दुबे जो बॉम्बे हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं और जिनकी देश के कई राज्यों में लॉ फर्म है। उनको हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय के राजभाषा विभाग में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति में दुबे को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा सामाजिक और वकालत के पेश में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण नामित किया गया है।
दुबे सामाजिक जीवन में भी काफी सक्रिय हैं। वे हर वर्ग के लोगों की हर संभव मदद करते हैं। दुबे कानूनी बिरादरी में बहुत सक्रिय हैं और वकील समाज की मांगों को लेकर बहुत उत्सुक रहते हैं। हाल ही में उसने वकीलों पर पुलिस अत्याचार की घटनाओं में काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग राज्य सरकार से की थी। ज्ञात हो की दुबे कई सामाजिक संस्थाएं और चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते है, उनमें ज्ञानोदय सेवा समिति जिसके विनय कुमार दुबे अध्यक्ष है, ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट, कुमारी ममता देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, वीके दुबे फाउंडेशन, केएनयस संगठन व भारत किसान क्रांति मोर्चा नामक संस्थाएं हैं और वो कई सामाजिक और शैक्षिणक संस्थानों से जुड़े हुए हैं। साथ ही सामाजिक कार्य में निरंतर सहयोग देते है। दुबे किसानों के कल्याण और उनकी समस्याओं का निपटारा करने में अग्रसर रहते हैं और हाल ही में उत्तरप्रदेश में हज़ारों की संख्या में गांव और दूरदराज़ क्षेत्रों की महिलाओं को रोज़गार प्रदान किया है। मंत्री द्वारा उज्जल भविष्य की कामना पर दुबे के शुभिचंतकों ने उन्हें बधाई दी और उन्हें प्रगति की और अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर