spot_img

Raipur : कांग्रेस के पिच पर भाजपा खेलने को मजबूर : कांग्रेस

रायपुर: (Raipur) कांग्रेस ने कहा कि हमारे पिच पर भाजपा खेलने को मजबूर हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत देने के लिये 3200 रुपये धान की कीमत देने की घोषणा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिये चलाये जा रही योजना को मुफ्त की रेवड़ी बताते रहे हैं। जो लोग धान पर बोनस देने का विरोध करते थे, जो लोग भूपेश सरकार के 2500 रुपये देने का विरोध कर रहे थे, अब स्वयं धान की कीमत अपने घोषणा पत्र में घोषित करने को मजबूर हो गये हैं।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जनता के लिये चलाई जा रही योजनाओं को लोकतंत्र में जनता को मजबूत बनाने का तरीका मानती है। कांग्रेस का मानना है कि प्रगति की दौड़ में पिछड़े वर्गों को विशेष रियायत देकर उनको बराबरी में लाकर खड़ा करना, हर लोकतांत्रिक सरकार का कर्तव्य है यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखा है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक इलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालों को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगों को 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक इलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रुपये में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रुपये के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी।

Mumbai : ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में भावुक हुए अक्षय कुमार

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया (Wheel of Fortune India) 27 अप्रैल को अपने ग्रैंड...

Explore our articles