spot_img

Kolkata : काली पूजा पर मेट्रो के अतिरिक्त फेरे

कोलकाता : दुर्गा पूजा की तरह इस बार काली पूजा के लिए भी कोलकाता मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। इस बार रात दस बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को दो स्पेशल मेट्रो चलाई जाएंगी। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और कालीघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रविवार यानी कालीपूजा के दिन कुल 132 मेट्रो चलेंगी। सुबह निर्धारित समय पर सेवा शुरू हो जायेगी। दमदम-दक्षिणेश्वर, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष, दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष के लिए पहली मेट्रो सुबह नौ बजे रवाना होगी। रात में अतिरिक्त मेट्रो उपलब्ध रहेगी।

आमतौर पर दक्षिणेश्वर रूट पर कवि सुभाष से आखिरी मेट्रो रात 9:27 बजे निकलती है। दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष रूट पर आखिरी मेट्रो रात 9:28 बजे निकलती है। कालीपूजा पर कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर और दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष रूट पर आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी। जोका-तारातला और सियालदह-सेक्टर पांच तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

Bhagalpur : स्मार्ट सिटी में 3.40 करोड़ के ई-टॉयलेट घोटाला, ठेकेदार रिशुश्री पर शिकंजा

भागलपुर : (Bhagalpur) मनी लांड्रिंग और टेंडर घोटाले (money laundering and tender scams) में फंसे रिशु श्री की जांच की आंच भागलपुर तक पहुंच...

Explore our articles