spot_img

New Delhi : अक्टूबर में तिपहिया वाहनों की हुई रिकॉर्ड बिक्री, दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली : (New Delhi) त्योहारी सीजन में मजबूत मांग की बदौलत अक्टूबर में यात्री वाहनों बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी उछलकर 3,89,714 इकाई रही है। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 18,95,799 इकाई पर पहुंच गई।

वाहन निर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी उछलकर 3,89,714 इकाई रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 3,36,330 इकाई की बिक्री हुई थी। इस दौरान सबसे अधिक 76,940 तिपहिया वाहनों की आपूर्ति की गई, जबकि पिछले साल 54,154 इकाइयों की आपूर्ति की गई थी। इस तरह यह संख्या से 42 फीसदी अधिक है। इसी तरह दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 18,95,799 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल समान अवधि में 15,78,383 इकाई थी।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि यात्री तथा तिपहिया वाहनों दोनों ने अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। दोपहिया वाहन खंड ने भी अक्टूबर, 2023 के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की। उन्होंने बताया कि सभी तीन खंडों ने दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है। अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार की अनुकूल नीतियों और त्योहारी सीजन से मुमकिन हो पाया है। यह वृद्धि गति उद्योग के लिए उत्साहजनक है।

Seattle (USA) :अमेरिका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली भारत की जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेगा 262 करोड़ रुपये का मुआवजा

सिएटल (अमेरिका) : (Seattle (USA)) अमेरिकी शहर सिएटल के अधिकारी भारत की 23 साल की स्नातक छात्रा जाह्नवी कंडुला (23-year-old Indian graduate student Jahnavi...

Explore our articles