spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र में संगमनेर जेल से चार कैदी खिड़की तोड़कर फरार

मुंबई: (Mumbai) महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के संगमनेर जेल से बुधवार सुबह चार कैदी फरार हो गए। चारों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, डकैती जैसे गंभीर अपराध के मामले कई पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत संगमनेर तहसील पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह संगमनेर जेल परिसर में चारों कैदियों ने पहले हंगामा किया। इसके बाद जेल सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर खिड़की तोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार कैदियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है।

Tehran : ईरान का सख्त संदेश- “अमेरिका सीजफायर या युद्ध में से एक चुने”

तेहरान : (Tehran) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास...

Explore our articles