spot_img

Imphal : उग्रवादियों ने गोली मारकर पुलिस अधिकारी की हत्या की

इंफाल : मोरेह में तैनात उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिंगथम आनंद की संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तेंगनोपाल जिले के मोरेह वार्ड नंबर 7, ईस्टर्न शाइन स्कूल ग्राउंड पर सुबह लगभग 9:30 एसडीपीओ) चिंगथम आनंद कुमार हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए मैदान की सफाई कार्य की देखरेख कर रहे थे। उसी समय संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मोरेह पुलिस पर घात लगाकर हमला किया कर दिया। उग्रवादियों की गोली से एसडीपीओ चौधरी आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि एक गोली उनके पेट से होकर गुजरी, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई है।

Explore our articles