कल्याण : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को केडएमसी के अतिरिक्त आयुक्त मंगेश चितले ने इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुतलों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (सूचना एवं जनसंपर्क) संजय जाधव, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी माधवी पोफले, सहायक आयुक्त सुहास गुप्ते, सहायक सुरक्षा अधिकारी सुरेश पवार, सर्पमित्र सुहास पवार एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अभिनंदन किया।
तदनुसार राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गयी।


