spot_img

Chandigarh : केजरीवाल की पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर ईडी का छापा

चंडीगढ़: (Chandigarh) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के मोहाली (पंजाब) से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी है। कुलवंत रियल एस्टेट कंपनी जनता लैंड प्रमोटर लिमिटेड के एमडी हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कुलवंत सिंह की कंपनी जनता लैंड प्रमोटर लिमिटेड को पर्यावरण क्लीयरेंस दिए पर सवाल उठा चुके हैं।इस बीच आज सुबह ईडी की टीम ने कुलवंत सिंह के मोहाली स्थित आवास और दफ्तरों में छापा मारा है। यह कार्रवाई करीब चार घंटे से चल रही है।

Kolkata : अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) की छात्रा-चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई...

Explore our articles