कोलकाता : राशन वितरण भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री और वर्तमान में वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को सेना का कमांड अस्पताल भर्ती नहीं लेना चाहता। बैंकशाल कोर्ट के बाद सोमवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से हाई कोर्ट में भी आवेदन कर कहा गया है कि अस्पताल में सैन्य कर्मियों के परिजनों की संख्या अधिक है और अब अतिरिक्त मरीजों की जिम्मेदारी नहीं ले सकते।
अस्पताल की ओर से कहा गया है कि मल्लिक सिविलियन हैं और इस तरह से किसी भी सिविलियन को अस्पताल में भर्ती करके इलाज की जिम्मेवारी उठाना संभव नहीं है हालांकि हाई कोर्ट ने कमांड अस्पताल के आवेदन को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने फिलहाल निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि जरूरत के मुताबिक नियमों में ढील देनी पड़ेगी।


