spot_img

Mumbai: बोरीवली अग्निकांड में तीन की मौत

मुंबई:(Mumbai) गोरेगांव अग्निकांड का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि बोरीवली की आग की घटना मुंबईकरों को फिर दर्द दे गई है। इस हादसे में जख्मी 5 में से 3 की मौत हो गई है। मृतकों की जानकारी बीएमसी प्रशासन की ओर से शुक्रवार की देर रात दी गई।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सोमवार को

बोरीवली पश्चिम के साईंबाबा नगर स्थित मंटनपाड़ा के वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लगी थी। इस आग की घटना में घायल हुए 5 में से 3 की मौत हो गई है। आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जो बिजली के तारों तक पहुंच गई थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।

कस्तूरबा अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्वरी भरत (24) नामक महिला 80 फीसदी जल गई थीं, उनकी शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। लक्ष्मी बूरा (43) नामक महिला 47 प्रतिशत जल गई हैं, उनकी हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। एक घायल व्यक्ति ने डिस्चार्ज ले लिया था।

Explore our articles