spot_img

Mehsana : प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को आएंगे गुजरात, मां अंबाजी के करेंगे दर्शन

खेरालू में जनसभा को संबोधित करेंगे, 4700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे भेंट

मेहसाणा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर गुजरात आने वाले हैं। नवरात्र के बाद अब 30 अक्टूबर को वे गुजरात आकर बनासकांठा जिले की दांता तहसील स्थित शक्तिपीठ अंबाजी में माता के आगे शीश नवाएंगे। इसके अलावा मेहसाणा जिले के खेरालू में एक जनसभा संबोधित करेंगे। इस दिन वे 4778 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भेंट देंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल के अनुसार मेहसाणा जिले में 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में मेहसाणा जिला समेत पाटण, बनासकांठा जिले के कार्यकर्ता भी आएंगे। प्रधानमंत्री की मेहसाणा जिले के खेरालू के डभोडा में जनसभा का आयोजन होगा। डभोडा का हाल में पर्यटक स्थल के रूप में विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री यहां 4778 करोड़ रुपये के विकास कामों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

30 अक्टूबर के प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात आगमन के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दांता में हेलिपैड बनाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंबाजी में माताजी के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी खेरालू की ओर रवाना होंगे। खेरालू में स्वच्छता थीम पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हाल पालनपुर कलेक्टर कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। साथ ही प्रशासन के उच्चाधिकारियों और भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भी संकलन का काम शुरू हो गया है।

New Delhi : कच्चे तेल का भाव लुढ़ककर 107 डॉलर प्रति बैरल पर

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के...

Explore our articles