spot_img

Bengaluru : कर्नाटक में टाटा सूमो और टैंकर की टक्कर, 13 लोगों की मौत

बेंगलुरु: (Bengaluru) कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके चित्रावती पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक टाटा सूमो और टैंकर की टक्कर में एक बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग टाटा सूमो में सवार थे, जो आंध्र प्रदेश से बेंगलुरु जा रहे थे। मृतकों में आठ पुरुष और पांच महिलाएं हैं।

चिकबल्लापुर के कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन पर इस हादसे से अवगत कराया। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

छह शवों की हुई पहचान

मृतकों में से छह लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है। इनमें डोड्डाबल्लापुर की अरुणा और उनके बेटे रुत्विक, आंध्र प्रदेश के कोट्टाचेरू निवासी पेरुमल पवन कुमार, बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या की सुब्बम्मा, बागेपल्ली तालुक के मार्गनुकुंते की नरसिम्हामूर्ति और आंध्र प्रदेश के कालीगेरे के मूल निवासी नरसिम्हाप्पा हैं। शेष सात मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles