spot_img

Ranchi : फैशन पॉइंट एग्जीबिशन में शिरकत करेंगी मॉडल और एक्ट्रेस अन्वी मोदी

रांची : फैशन प्वाइंट वेडिंग एग्जिबिशन वेडिंग सीजन शो 29 और 30 अक्टूबर को होटल कैपिटल हिल में आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन एक्ट्रेस एंड मॉडल अन्वी मोदी, राज्य सभा सदस्य डॉ महुआ माजी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो करेंगी। यहां देशभर के बॉलीवुड डिजाइनर एवं प्रसिद्ध डिजाइनरों के एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रदर्शित किये जायेंगे।

अन्वी मोदी पूरे दो दिन तक रांची के वेडिंग शो के दौरान रांची वासियों के साथ समय बिताएंगी। मेले में वेडिंग अपैरल्स, एक्सक्लूसिव ज्वेलरी रियल ज्वेलरी के साथ एथनिक वियर, वेस्टर्न वियर, इंडो वेस्टर्न, लक्जरी होम डेकोर और बहुत कुछ शामिल हैं, जहां ओरिजिनल तसर सिल्क के डिजाइनर वियर, जामदानी एवं प्योर जयपुरी फैशन कलेक्शन के साथ मेंसवियर और किड्स वियर भी देखने को मिलेंगे।

शो में प्रदर्शित इन प्रोडक्ट के साथ अन्वी मोदी फोटोशूट करती नजर आएंगी। बनारस की एक्सक्लुसिव, प्योर और स्पेशल साडियां, लखनऊ की ऑल रेंज की चिकनकारी स्पेशल ड्रेस, साड़ी पार्टी वियर, सेमी पार्टी वियर, किट्टी पार्टी वियर, कॉकटेल पार्टी वियर बहुत कुछ होगा। दिल्ली, बेंगलुरु के डिजाइनर साड़ी, कैजुअल डिजाइनर वियर पार्टी वियर कुर्ती, सूट, जैकेट, कुर्ता, एथनिक वियर, साड़ी, ड्रेस, गाउन, कोऑर्ड सेट, कोलकाता के फैशन सेंस और पाकिस्तान शरारा-गरारा रहेगा।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) हाल ही में मुंबई में फिल्म 'दादी की शादी' (Dadi Ki...

Explore our articles