spot_img

Varanasi : बरेका प्रशासनिक भवन पर तिरंगा के साथ लहराया संयुक्त राष्ट्र का ध्वज

वाराणसी: (Varanasi) संयुक्त राष्ट्र दिवस के 78वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासनिक भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ संयुक्त राष्ट्र (यूएन ) का ध्वज फहराया गया।संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराते हुए संपूर्ण विश्व के बीच एकता, शांति और सहयोग का संदेश दिया गया। वसुधैव कुटुंबकम की भावना को दृष्टिगत रखते हुए सभी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर 1945 को 51 संस्थापक देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई। वर्तमान में विश्व के 193 देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य हैं। हर सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा का सदस्य है। सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर किसी भी देश को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा का सदस्य बनाया जाता है। अपनी स्थापना के समय से संयुक्त राष्ट्र संघ की वैश्विक समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका रही है। 1948 के बाद से, हर वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता रहा है।

Explore our articles