spot_img

Moradabad : विजयदशमी के दिन दोपहर बाद बड़े वाहनों की नो एंट्री

मुरादाबाद : विजय दशमी का पर्व 24 अक्टूबर को है। इस दिन जनपद में आयोजित मेले के कारण दोपहर दो बजे के बाद बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 11 बजे की जगह वाहनों का प्रवेश रात दो बजे से होगा।

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने रविवार को बताया कि कांठ एवं हरिद्वार रोड से मुरादाबाद आने वाले वाहन दोपहर दो बजे किला रोड पर रोके जाएंगे। बसों का संचालन किला रोड से होगा। कपूर कंपनी पुल से रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर का ट्रैफिक वन वे होगा। मेला समाप्त होने पर रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर से कपूर कंपनी की तरफ जाने वाला रास्ता वन वे होगा।

दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक से सभी वाहन रामलीला ग्राउंड की तरफ जाएंगे। मंडी समिति में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। रामलीला कमेटी की तरफ से जारी वाहन पास स्वामी पुतलीघर होकर रामलीला ग्राउंड की तरफ जाएंगे। किसी भी प्रकार के वाहन मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली, बुद्धि विहार से रामलीला परिसर की तरफ नहीं जाएंगे।

किला रोड तिराहा तक आएंगी रोडवेज बसें

बिजनौर-कांठ से मुरादाबाद की तरफ आने वाली रोडवेज बसें दिन में दो बजे के बाद किला रोड तिराहा तक आएंगी। मेला समाप्त होने तक वहीं से वापस हो जाएंगी। कांशीपुर टांडा- बाजपुर के निजी और रोडवेज बसें भी दिन में दो बजे के बाद काशीपुर तिराहा तक आएंगी, लेकिन मेला समाप्ति के बाद रवाना होगी।

रामपुर, बरेली से आने वाली बसें हनुमानमूर्ति तिराहा तक आएंगी

रामपुर, बरेली से मुरादाबाद आने वाली बसें हनुमानमूर्ति तिराहा तक संचालित की जाएंगी। वहीं से वापस चली जाएंगी। संभल दिल्ली, बिलारी की तरफ से मुरादाबाद आने वाली बसें भी आजादनगर मोड़ तक संचालित होंगी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles