spot_img

Rohtak : वारदात को देना था अंजाम, पुलिस ने हथियारों सहित तीन युवकों को किया काबू

पुलिस ने आरोपियों से पास से तीन देशी पिस्तौल की बरामद, अदालत में किया पेश

रोहतक : पुलिस ने शनिवार की रात को गश्त करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ गोर्धन सिंह ने बताया कि नाईट डोमिनेशन के दौरान रामबीर के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम गश्त में मौजूद थी, दौराने गश्त काईनौस अस्पताल नजदीक खेड़ी साध के पास एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर युवक की पहचान सचिन निवासी गांव खरावड के रूप में हुई, तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्तोल देशी बरामद हुई है। इसी तरह से प्रभारी सीआईए दो की टीम ने नाईट डोमिनेशन के दौरान गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त खरावड़ बाईपास पुल के नीचे से एक संदिग्ध युवक को काबू किया है। पुछताछ पर युवक की पहचान जतिन निवासी गांव रोहद जिला झज्जर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तोल (कट्टा) बरामद हुआ है।

प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी ने बताया कि गश्त करते हुए कबुलपुर से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पुछताछ पर युवक की पहचान बलराम निवासी गांव कबुलपुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर युवक के पास से अवैध पिस्तौल देशी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी वारदात को अंजाम देना था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से एक आरोपी को रिमांड पर लिया है, जबकि दो जेल भेज दिया है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles