spot_img

Haridwar : अग्रि, हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी : आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा पर सेमिनार

हरिद्वार : वाइब्रेंट उत्तराखंड के तत्वावधान में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रेमनगर आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय अग्रि, हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष प्रो. डा. जीएस तोमर ने मेडिकल छात्रों को आज की जीवन शैली के कारण होने वाले असाध्य रोगों का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से कैसे किया जा सकता है, के विषय में जानकारी दी। सेमिनार में आयुर्वेद के साथ साथ मर्म चिकित्सा और यज्ञ चिकित्सा के विषय में भी जानकारी दी गयी।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के विभागों डीआरडीओ, सर्वे ऑफ इंडिया, क्रॉप और कोयर इंडिया के स्टालों पर जानकारी लेने वाले लोगों की भीड़ जुट रही है। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी सर्वेक्षक अनिल कुमार में बताया कि हालांकि प्रदर्शनी मुख्य रूप से आयुर्वेद और कृषि को लेकर है लेकिन प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे किसान एवं अन्य लोग सर्वे ऑफ इंडिया का उनके लिए क्या कार्य है कि जानकारी भी ले रहे है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टी कार्ड बनाने के लिए चलायी जा रही स्वामित्व योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

क्रॉप इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निर्मला ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले किसानों को केमिकल का कम इस्तेमाल कर किस प्रकार उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Kathmandu : काठमांडू से दिल्ली जा रहा नेपाली नागरिक 37 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

काठमांडू : (Kathmandu) त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल (Tribhuvan International Airport) से मंगलवार सुबह 37 पासपोर्ट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस...

Explore our articles