spot_img

New Delhi : मप्र विस चुनाव के लिए भाजपा ने पांचवी सूची जारी की, 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में 12 महिलाएं हैं। इनमें ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, हट्टा से उमा खटीक, रैगाव से प्रतिमा बागरी, चित्रांगी से राधा सिंह, मंडला संपतिया उईके, बालाघाट से मौसम बिसेन, खंडवा से कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना से छाया मोरे, नेपानगर से मंजू राजेन्द्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, धार से नीना विक्रम वर्मा, अंबेडकर नगर -महू से उषा ठाकुर हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पहले चार सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस तरह अब तक 228 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। सिर्फ दो उम्मीदवार के नामों की घोषणा होना बाकी है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles