spot_img

Jammu : सरकार ने मरम्मत कार्य करने हेतु जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे के ट्रैफिक ड्राई डे की घोषणा की

Jammu : सरकार ने मरम्मत कार्य करने हेतु जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे के ट्रैफिक ड्राई डे की घोषणा की

जम्मू : सरकार ने एनएचएआई द्वारा ढालवास में आवश्यक मरम्मत कार्य करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे के ट्रैफिक ड्राई डे की घोषणा की है।

इस संबंध में एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे द्वारा जारी एक सलाह में कहा गया है कि लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग के संचार और जिला मजिस्ट्रेट रामबन द्वारा जारी आवश्यक आदेश के संदर्भ में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर (एनएच-44), एनएचएआई द्वारा ढालवास में किए जाने वाले सड़क मरम्मत कार्य के मद्देनजर 21/22 अक्टूबर 2023 की रात 12ः00 बजे से 24 घंटे का ट्रैफिक ड्राई डे रहेगा।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट रामबन के उपरोक्त आदेश के आलोक में लोगों से यातायात सलाह का पालन करने का अनुरोध किया जाता है और नवयुग टनल-नाशरी के बीच एनएच-44 पर चिकित्सा आपातकालीन वाहनों को छोड़कर किसी ओर वाहन को टनल और इसके विपरीत 21 अक्टूबर-2023 को रात्रि 12ः00 बजे से 22 अक्टूबर-2023 को रात्रि 12ः00 बजे तक चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Supaul : पिपरा एसबीआई शाखा में भीषण अग्निकांड, दस्तावेज़ से लेकर कंप्यूटर तक सब जलकर राख

सुपौल : (Supaul) जिले के पिपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात अचानक भीषण...

Explore our articles