कानपुर : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विवाद को लेकर शहर में शुक्रवार को होने वाली की जुमा नमाज में अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की टीमों को गश्त करने का निर्देश जारी किया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इजरायल और हमास के चल रहे विवाद को लेकर शहर में किसी तरह से अशांति न फैले और कहीं कोई शरारती तत्व शुक्रवार की नमाज के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न करने पाए, जिससे शहर का माहौल खराब हो जाय। विभिन्न आशंकाओं के मद्देनजर जुमा की नमाज को लेकर शहर में पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। जिलेभर के संवेदनशील क्षेत्र बाबूपुरवा, नौबस्ता, चमनगंज, बेकनगंज, मछरिया सहित अन्य इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है।


