पटना: (Patna) बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती में 16 विषयों का रिजल्ट घोषित किया है लेकिन आयोग ने इस परीक्षा में शामिल हुए बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। परीक्षा में 3.90 लाख बीएड अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कक्षा एक से पांच यानी प्राइमरी में बस डीएलएड अभ्यर्थियों का ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। डीएलएड वाले सफल अभ्यर्थियों का ही दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बुधवार को बताया कि दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बीएड अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि उनका भी रिजल्ट आ सकता है लेकिन बीपीएससी के अध्यक्ष ने आज इस बात को साफ कर दिया है कि परीक्षा में शामिल बीएड अभ्यर्थियों का रिजल्ट नहीं प्रकाशित किया जाएगा। इसमें से 01 लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए। आज रात तक सभी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा कि प्राइमरी से लेकर प्लस-2 तक के रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, जिसमें सिर्फ डीएलडी का रिजल्ट जारी होगा।
विषयवार कुल रिक्तियां और उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या
विषय कुल रिक्तियां उत्तीर्ण अभ्यर्थी
हिंदी 3221 525
अंग्रेजी 3535 2323
संस्कृत 1289 258
उर्दू 1749 145
बांग्ला 27 1
मैथिली 158 48
केमिस्ट्री 4799 1072
फिजिक्स 3032 682
भूगोल 1033 279
समाजशास्त्र 1434 158
अर्थशास्त्र 997 406
मनोविज्ञान 2015 99
पाली 29 07
फारसी 305 05
दर्शन 170 47


