spot_img

Mumbai : ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

मुंबई : नालासोपारा हनुमानगर इलाके से एक एक ड्रग्स तस्कर को पुलिस ने पकड़कर लाखों रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ नालासोपारा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार,नालासोपारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से 77.50 ग्राम वजन मेफॅड्रान नामक ड्रग्स पकड़ा है। जिसकी कीमत 7,75,000 रुपये बताई है। पुलिसकर्मी आकाश पवार की शिकायत पर नालासोपारा पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Explore our articles