Home latest Mumbai: नासिक जिले में मोबाइल विस्फोट से 3 लोग घायल

Mumbai: नासिक जिले में मोबाइल विस्फोट से 3 लोग घायल

0
304

मुंबई: (Mumbai) नासिक जिले के उत्तम नगर में बुधवार को सुबह मोबाइल फोन विस्फोट में 3 लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार नासिक के उत्तन नगर इलाके में स्थित एक मकान में मोबाइल फोन चार्जिंग के लिए लगा था। आज सुबह तकरीबन छह बजे मोबाइल फोन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में तुषार जगताप, बालकृष्ण सुतार और शोभा जगताप घायल हो गए हैं। मोबाइल विस्फोट इतना भीषण था कि घर क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। नासिक पुलिस की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोट कैसे हुआ। इस घटना से इलाके के नागरिकों में भय का माहौल है।