spot_img

Kolkata: मुख्यमंत्री के बाद अब विदेश सफर पर जायेंगे राज्यपाल

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल ही में । स्पेन और दुबई दौरा पूरा कर कोलकाता लौटी हैं। अब राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस भी विदेश दौरे पर जा रहे हैं। संयोगवश ममता की तरह उनका दौरा भी 12 दिनों का होगा। राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार को विदेश दौरे पर जाएंगे। राजभवन की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन पता चला है कि वह मंगलवार को 12 दिन की यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे। यह भी जानकारी मिली है कि देश के कुछ और राज्यपाल भी उनके साथ हो सकते हैं। बोस को राष्ट्रपति भवन से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है। राज्यपाल को विदेश जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।

12 सितंबर को ममता विदेश चली गईं थी़ और शनिवार को लौटी हैं। इसके बाद राज्यपाल बोस ने रविवार को ममता को पत्र भेजकर अपने विदेश दौरे के बारे में जानकारी दी है। हालांकि बोस या ममता ने पत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन राजभवन के सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को अपनी विदेश यात्रा के बारे में जानकारी दी है और उनके भी विदेश दौरे पर जानकारी मांगी है।

बोस अमेरिका में सरकारी कार्यक्रमों के अलावा एक साहित्यिक सम्मेलन में भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से भी मुलाकात करनी है। अमेरिका के कई शहरों में उनके कार्यक्रम हैं। बोस का यह सब निपटाने के बाद सात अक्टूबर को कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।

Explore our articles