spot_img

Korba: भाजपा पार्षद अजय गोंड़ आज नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे

कोरबा:(Korba) नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अजय गोंड़ आज सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं। नगर प्रशासन कोसाबाड़ी जोन के प्रभारी आर. के. महेश्वरी द्वारा वार्ड क्रमांक 32 रिस्दी के विकास कार्यों की सूची लेकर एक कर्मचारी को लेकर पार्षद अजय गोंड़ के पास भेजा गया और उस सूची पर पावती देने को बोला गया लेकिन सूची देखने के बाद पार्षद द्वारा पावती देने से मना कर दिया!

जोन प्रभारी पर पार्षद ने लगाये हैं गंभीर आरोप…

अजय गोंड़ ने बताया की नगर निगम के कर्मचारी द्वारा मेरे वार्ड की विकास सूची लाई गई हैं उस सूची में वार्ड क्रमांक 33 रामपुर और वार्ड क्रमांक 28 राजेन्द्र प्रसाद नगर क्षेत्र के कामों को बताया गया है और उस सूची में जो काम शुरू नहीं हुआ है उस काम को प्रगति में बताया जा रहा है, यही नहीं जो काम आधा अधूरा है उसे पूर्ण बता रहे हैं। कोसाबाड़ी जोन के जोन प्रभारी आर. के. महेश्वरी अपनी नाकामी छुपाने के लिए वार्ड क्रमांक 32 रिस्दी के विकास कार्यों की फर्जी सूची बनाकर नगर निगम कोरबा के आयुक्त और जिला प्रशासन को गुमराह करने में लगे हैं !

कोसाबाड़ी जोन के जोन प्रभारी आर. के. महेश्वरी ने बताया कि जो काम है उसका पूरा सूची पार्षद को भेज दिया गया है। बाकी राजनीति से हम लोगों को कोई लेना देना नहीं है।

Explore our articles