spot_img

Mumbai : बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने वाले तीन गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने भिवंडी के निजामपुरा इलाके में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के पास से एटीएस ने फर्जी राशन कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित राशन कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से आठ हजार रुपये लेते थे। इसकी गोपनीय जानकारी एटीएस को मिली थी। इसी के आधार पर एटीएस की टीम ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की पहचान इरफान अली अंसारी, संजय बोध और नौशाद राय अहमद शेख के रूप में हुई है। छानबीन में पता चला कि तीनों पैसा कमाने के लिए बांग्लादेशी नागरिकों को राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाकर दे रहे थे।

Explore our articles