spot_img

Mumbai : ठाणे जिले में डेढ़ दिन के गणेश उत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो डूबे, एक लापता

मुंबई: (Mumbai) ठाणे जिले की वाड़ा तहसील में डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के दौरान दो गणेश भक्त तालाब में डूब गए और एक भक्त लापता हो गया। इन तीनों में दो के शव पुलिस ने गुरुवार को सुबह बरामद कर लिए हैं, जबकि एक शख्स के शव को खोजने का काम जारी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात को वाड़ा तहसील के कोनसई गांव में गणपति विसर्जन करते हुए जगत नारायण मौर्य (38) और सूरज प्रजापति (25) डूब गए थे। इन दोनों के शव गुरुवार को सुबह फायर ब्रिगेड के जवानों ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार इसी तहसील के गोरहे गांव में गणपति विसर्जन करते समय प्रकाश ठाकरे (35) लापता हो गए हैं, जिन्हें फायर ब्रिगेड के जवान खोज रहे हैं।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पूरे ठाणे जिले में डेढ़ दिन के गणेश उत्सव के बाद कुल 43,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्वक विसर्जन किया गया। अकेले ठाणे शहर में 11,910 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

Explore our articles