spot_img

Lucknow: राष्ट्र सेविका समिति ने मोदी सरकार का जताया आभार

लखनऊ: (Lucknow) राष्ट्र सेविका समिति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित करने पर भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशि ने कहा कि संसद व विधान सभाओं में महिलाओं को जो सुअवसर प्राप्त हो रहे हैं, यह महिलाओं के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सक्षमीकरण की आवश्यकता है।

राष्ट्र सेविका समिति का विश्वास है कि आदि शक्ति के अनेक रूप जिसमें मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और काली का प्रकटन होता है, उसकी अनुभूति हमें समय-समय पर होती है। उसी पद्धति से भविष्य में महिला सांसद एवं विधायक अपनी भूमिका का उत्कृष्ट पद्धित से निर्वहन करेंगी। स्वाधीनता के अमृतपर्व पर महलाओं को यह सुअवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार का अभिनंदन।

Explore our articles