spot_img

Ranchi : हाई कोर्ट में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े मामले में हाजिर हुए साहिबगंज एसपी

Sahibganj SP appeared in the High Court in the case related

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े एक मामले में आरोपी कुलदेव साह की दो क्रिमिनल अपील की सुनवाई हुई। मामले में साहिबगंज एसपी नौशाद आलम कोर्ट में सशरीर हाजिर हुए। मामले की सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई।

उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि एसआई और एएसआई के नेतृत्व में एक दल बनाकर बच्चों की खोज खबर के लिए उन्हें दिल्ली भेजा गया है। वे वहां की लोकल एजेंसी के साथ मिलकर लापता बच्चों को खोज कर रहे हैं लेकिन अब तक बच्चों का सुराग नहीं मिल पाया है। मामले के सह आरोपी वीरेन साह एवं पप्पू साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुलदेव साह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोर्ट ने मामले मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन को बुलाया। कोर्ट ने एसपी साहिबगंज को निर्देश दिया कि जिन तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें कस्टडी में लेकर लापता बच्चों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें और उसे दिल्ली भेजे गए दल को बताएं ताकि बच्चों की जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।

महाधिवक्ता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि गुमशुदा बच्चों की तलाशी के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई में साहिबगंज एसपी एवं मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) को फिर से सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए उन्हें बच्चों की बरामदगी को लेकर अबतक की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई छह अक्टूबर निर्धारित की है। प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता प्रत्यूष लाला एवं दीपक साहू ने पर पैरवी की। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट से जमानत का आग्रह किया गया था ।

Kishanganj : किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर शिकंजा, आय से ₹1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

किशनगंज : (Kishanganj) बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के...

Explore our articles