spot_img

Dhamtari : हल्बा चौकी में सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

आत्महत्या का कारण अज्ञात, पत्नी चली गई थी तीज पर्व मनाने मायके

धमतरी : पुलिस चौकी हल्बा में ड्यूटी कर रहे एक सीएएफ के जवान ने रात में स्वयं को गोली मार ली। इससे घटनास्थल पर ही जवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जवान धमतरी जिले के ग्राम सोरम निवासी चंद्रशेखर यादव है। घटना की खबर के बाद से परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर है। रविवार शाम को गमगीन माहौल में मृतक जवान का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल जवान ने आत्महत्या क्यों की है, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं परिजन भी जवान के आत्महत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच में हल्बा पुलिस जुट गई है।

ग्रामीणों व मृतक जवान के स्वजनों से मिली जानकारी के ग्राम पंचायत सोरम निवासी चंद्रशेखर यादव 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मेहत्तर यादव सीएएफ में पदस्थ था। वर्तमान में वह कांकेर जिले के हल्बा पुलिस चौकी में संत्री ड्यूटी कर रहा था। 16 सितंबर को भी वह ड्यूटी करने गया। रात में करीब 11 बजे उन्होंने स्वयं के बंदूक से गोली मार ली। इस घटना में मौके पर ही जवान चंद्रशेखर यादव की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देने रात तीन बजे रूद्री पुलिस मृतक जवान चंद्रशेखर यादव के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। 17 सितंबर की अलसुबह मृतक जवान घटना स्थल पहुंचे। शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए शाम चार बजे गांव पहुंचे। यहां मृतक के शव आने के इंतजार में ग्रामीण चौक-चौराहों व गलियों में गमगीन माहौल में बैठे रहे। जवान मृतक के शव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण बिलख पड़े। गमगीन माहौल में पुलिस जवान व सीएएफ जवानों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वजन व ग्रामीण शामिल हुए।

Explore our articles