spot_img

Lucknow: अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं से राजभर ने जताई प्रसन्नता

लखनऊ:(Lucknow) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने 61वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाओं पर प्रसन्नता जतायी।

ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री के पत्र को सोशल मीडिया पर प्रेषित कर कहा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन से एक दिन पूर्व ही उन्हें पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने शुभकामनाओं में कहा कि आप लम्बे समय तक समाज व देश की सेवा करते रहें। प्रभु से कामना है। आपके स्वस्थ, सक्रिय और सुदीर्घ जीवन के लिए मेरी मंगलकामनाएं है।

15 सितम्बर को ओमप्रकाश राजभर के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के जननेताओं और मंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर से निकट दिखने वाले परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाक) दयाशंकर सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल रहे।

राजभर समाज और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से सुबह से ही ओमप्रकाश राजभर के आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ और अन्य जनपदों में पार्टी की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का मजबूत प्रदर्शन

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Akshay Kumar and Priyadarshan) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही...

Explore our articles