spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने भरतपुर सड़क हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

नई दिल्ली: (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स पोस्ट में गया है कि राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने भरतपुर में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

New Delhi/Mumbai : आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभावना

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India's) (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) (MPC) की तीन...

Explore our articles