spot_img

Jaipur : एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति प्रधानमंत्री बना, यह कांग्रेस को नहीं पच रहाः सीपी जोशी

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निवाई में जनसभा में दिए भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति प्रधानमंत्री बनकर देश को उंचाईयो पर ले जा रहा है। यह कांग्रेस को नहीं पच रहा। देश-दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा कर अर्नगल बयानबाजी कर रही है। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में जिन महंगाई, बेरोजगारी, उद्योगपति मित्रों को लाभ और सरकारी योजनाओं की बात की है, उन्हें शायद पता नहीं कि देश में सबसे अधिक बेरोजगारी, महंगाई राजस्थान में ही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को जारी अपने वक्तव्य में आरोप लगाया है कि गहलोत सरकार ने पांच साल अपनी कुर्सी को बचाने के लिए जनहित की अनदेखी की है। योजनाओं के नाम पर पूर्व की भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का ही काम किया है, प्रदेश सरकार द्वारा जो गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने की बात कर रही है, उसमें पैसा केन्द्र सरकार का है। प्रियंका गांधी को अपनी कांग्रेस सरकार की पीठ थपथपाने से पहले सारे आंकड़े जान लेने चाहिए थे।

जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश के एक करोड उपभोक्ताओं के बिजली के बिल शून्य आने और किसानों की खुशहाली की बात कही क्योकि उन्हें पता नही है कि गांवों में बिजली आती ही नहीं तो फिर बिल कहां से आएगा, बिजली नहीं मिलने के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही है, भाजपा सरकार के समय दस हजार रुपये तक का बिजली का बिल माफ था जिसे गहलोत सरकार ने बंद किया, जो किसानों से वसूला वापस मिलना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रदेश की पीड़ित महिलाएं और धोखा खाए युवाओं से भी मिलना चाहिए। आप उत्तर प्रदेश में तो लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देती हो लेकिन राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिला अत्याचार और दुष्कर्म के मामलों पर कुछ नही बोला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री पर उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का झूठा आरोप लगा रही है, प्रियंका गांधी को यह नहीं पता कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य को लेकर चलती है। यही कारण है कि आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, दुनिया के बडे बडे देश भारत में निवेश करना चाहते हैं। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और जी20 के कार्यक्रम के अध्यक्षता करके इतिहास बन रहा है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles