spot_img

Kathmandu : नेपाल के पूर्व मंत्री पर खुकुरी से जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

काठमांडू: (Kathmandu) सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के सह महासचिव एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला किया गया है। यादव की गर्दन पर धारदार खुकुरी से प्रहार किया गया। खून से लथपथ यादव को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

काठमांडू के रिपोर्टर्स क्लब में पत्रकारों के साथ वार्ता के बाद बाहर निकलते ही उन पर जानलेवा हमला हुआ है। काठमांडू पुलिस के एसपी कुमुद ढुंगेल ने बताया कि करीब 45 वर्षीय श्याम सापकोटा ने पूर्व मंत्री महेन्द्र यादव पर खुकुरी से प्रहार किया है। हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। हमलावर सापकोटा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गर्दन पर गहरे घाव के कारण महेन्द्र यादव को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रख कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अवस्था गम्भीर है।

Mumbai : ट्रोलिंग के बीच अनन्या के सपोर्ट में आईं शोभा डे, ट्रोलिंग को अनुचित बताया

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ("Chand Mera Dil") के गाने में अभिनेत्री अनन्या पांडे के भरतनाट्यम से प्रेरित डांस को लेकर सोशल...

Explore our articles