spot_img

Chandigarh : सिरसा ने इंडिया गठबंधन को बताया लुटेरों का गिरोह

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव दरबार साहिब व दुर्गयाणा मंदिर में हुए नतमस्तक
चंडीगढ़: (Chandigarh)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने इंडिया गठजोड़ को लुटेरों का गिरोह करार दिया है। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अमृतसर पहुंचे सिरसा ने दरबार साहिब व दुर्गयाणा मंदिर में माथा टेका।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सिरसा ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सिरसा ने कहा कि भाजपा पंजाब में सभी 13 सीटों के लिए तैयारी कर रही है और अकाली दल से गठजोड़ का दूर-दूर तक कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की तरक्की की बात हो रही है, इसलिए भाजपा से बेहतर विकल्प कोई और नहीं है।

उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन लुटेरों का गिरोह इकट्ठा हुआ है। बहुत सारे जेल में हैं और बहुत से बाहर हैं। यह कोशिश है कि लूट का माल जो इकट्ठा किया है, उसे बचाना कैसे है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में कांग्रेस को लुटेरों की पार्टी कहते थे। पंजाब के लोगों ने उनकी बातें मान कर आप को चुना। आज आप नेता उसी से गले जा मिले हैं।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles