spot_img

AGARTALA: त्रिपुरा में दो विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

अगरतला:(AGARTALA) त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। यह सीटें बोक्सानगर और धानपुर हैं। वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की प्रतिमा भौमिक ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद धानपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। बोक्सानगर सीट वामदल के विधायक समसुल हक के निधन के बाद खाली हो गई थी। माकपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Explore our articles